ट्रेन के आगे कूदकर दुकानदार ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली के बढ़पुर ब्लाक कैंपस निवासी अरविंद यादव उर्फ खलीफा (23) पुत्र रामऔतार की आवास विकास कालोनी में गुटखा और कोल्डड्रिंक की दुकान है। गुरुवार रात अरविंद यादव घर से निकला और बढ़पुर हिंदुस्तान होटल के पीछे निकली रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार तड़के जब लोग उधर से गुजरे तो शव पड़ा देख जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक का बड़ा भाई मनोज और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मनोज ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
अरविंद ने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके। दुकानदार के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। लोगों का कहना था कि 11 बजे उसे आवास विकास कालोनी के एक होटल पर देखा गया था। इसके बाद वह घर चला गया था।