फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सराफ की दुकान से चोरी में शाहजहांपुर व बदायूं के चोर हाेने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की पखना चौकी के निकट गत माह दो दुकानों से शटर व जीना तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया था। इस मामले में पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच चुकी है। घटना को अंजाम देने वाले चोर जनपद शाहजहांपुर व बदायूं के होने की आशंका है।
विज्ञापन


पखना चौकी से 50 मीटर दूर स्थित जनपद मैनपुरी के बेवर निवासी संजय की गोविंद ज्वैलर्स नाम से दुकान है। 12 नवंबर को चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 6 लाख रुपये का जेवर व 70 हजार रुपये पार कर दिए थे। उसी रात चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित वनकटी निवासी विकास परिहार के मेडिकल स्टोर को भी निशाना बनाया। जीना तोड़कर घुसे चोरों ने मेडिकल स्टोर से एक लाख 80 हजार रुपये पार कर दिए थे। कागजात व एक शस्त्र लाइसेंस भी चोर अपने साथ ले गए थे। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद भी हो गए थे। फिलहाल अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए चोरों के काफी करीब तक पहुंच चुकी है। सर्राफ की दुकान व मेडिकल स्टोर से चोरी करने वाले जनपद शाहजहांपुर व बदायूं के हाेने की आशंका है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसी क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मी रामऔतार के घर से 23 नवंबर की रात चोरों ने करीब आठ लाख के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए थे।इससे एक दिन पहले गांव नगला गुलाब में ज्योति देवी पत्नी अवधेश के घर से 22 नवंबर की रात करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी। फिलहाल अभी तक चोरी की चारो घटनाओं में पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पखना में दो दुकानों से हुई चोरी की घटनाओं में अहम सुराग मिल चुके हैं। घटना को अंजाम देने वाले शाहजहांपुर व बदायूं के चोर हाेने की आशंका है। शीघ्र ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें