फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय राज्य स्तरीय वावीनाम प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। विजेता टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय वोवीनाम प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में 11 स्वर्ण, 14 रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वावीनाम एसोसिएशन के सचिव प्रवीन गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वालों का राष्ट्रीय टीम में चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में सूर्य प्रताप सिंह, करन, निशा, सचिन्दर, विक्रांत, नेहा मिश्रा, मोहित यादव, दीक्षा, सुहानी, गार्गी ने विरोधी खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
वहीं, दिव्यांशी, आरती, राजन द्विवेदी, अरुणा द्विवेदी, अर्पिता रस्तोगी, रिचा यादव, मुकेश यादव, अनिकेश कुमार, आकाश बाबू, सुमित गंगवार, अनुभव गुप्ता ने रजत तथा अमन बाबू, आस्था और दीक्षा ने कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप जीतने में योगदान किया। इस मौके पर सुधीर कुशवाह, राजकुमार, संजीव कटियार, आलोक शंकर द्विवेदी, अनुसूइया दीक्षित, मनीष यादव, दुर्गा वर्मा आदि मौजूद रहे।