फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण को गड्ढे खोदने गई टीम का ग्रामीणो ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। ग्राम समाज की जमीन पर पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने गई वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। टीम ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए। इससे टीम वहां से बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कंचनपुर सबलपुर में पौधरोपण के लिए वन विभाग को 1035 एकड़ जमीन दी गई है। इस जमीन पर अवैध कब्जा है। ग्रामीणों के कब्जे से तहसील प्रशासन जमीन को मुक्त नहीं करा पा रहा है। शनिवार को वन विभाग के वन रेंजर यतेंद्रभान सिंह, वन दरोगा राजकुमार, लालाराम, परशुराम, धीरेंद्र कुमार आदि अपनी टीम के साथ गांव कंचनपुर सबलपुर पहुंचे और ग्राम समाज की जमीन पर पौधरोपण के लिए गड्ढे का काम शुरू किया। तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गड्ढे खोदने से रोक दिया कहा कि यह जमीन उनकी है। जब तक पैमाइश नहीं हो जाती है तब तक यहां कोई काम नहीं होने देंगे। विभाग के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उत्तेजित होने लगी। इस पर टीम बिना गड्ढे खोदे ही लौट गई। इसकी जानकारी वन रेंजर ने डीएफओ को दी। डीएफओ पीके उपाध्याय ने बताया कि इस साल कंचनपुर सबलपुर में गंगा के किनारे 65 हेक्टेयर जमीन पर पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उसी के लिए कर्मचारी गड्ढे खोदने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने गड्ढे नहीं खोदने दिए। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल से जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई है। लेखपालों के वापस आते ही जमीन की पैमाइश करा कर वन विभाग को दे दी जाएगी। जिन लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें