बैठक को संबोधित करते साबिर हुसैन।
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने बैठक कर नियमितीकरण करने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने सरकार की ढुलमुल नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली।
रविवार को लोहिया अस्पताल के आयुष विंग सभागार में संविदा कर्मचारियों की बैठक में अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि शासन की उदासीनता के चलते संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विगत दिनों हुए धरना प्रदर्शन के बाद सरकार ने उनकी मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अभी तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है।
साबिर हुसैन ने कहा कि कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से बातचीत की जाएगी। महामंत्री अंकित कुमार ने संघ की समस्याओं के समाधान के लिए 15 सदस्यीय टास्क फोर्स कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा। समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी का मुखिया साबिर को बनाया गया।
बैठक में 30 जून को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पर आम सहमति बनी। इस मौके पर डा. पुनीत पांडेय, संजय बाथम, अंकित कुमार, योगेंद्र कुमार, राखी, नीतू, पूनम, डा. कल्पना, शिवम राजपूत, प्रतिभा भारती, सुषमा आदि मौजूद रहे।