कमालगंज में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।
- फोटो : FARRUKHABAD
दुर्गा अष्टमी पर कस्बे में निकली शोभायात्रा की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जयकारे लगाकर डीजे की धुन में भावविभोर श्रद्धालु जमकर झूमे।
कस्बे में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे भगवान श्री गणेश की झांकी, उसके पीछे भगवान भोलेनाथ, ब्रह्माजी की झांकी चल रही थी।
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों की घुन पर भावविभोर होकर जमकर झूमते रहे। मां के दरबार के दर्शन व प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दरबार के साथ चल रही महिलाओं ने जयकारे लगाकर समा बांधा।
शोभायात्रा कस्बा चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर तपस्वी वाले बाग शिव मंदिर से गंगागली, मिठईया गली, रेलवे स्टेशन रोड से होकर मुख्य मार्ग से होते हुए दीप केशरी मंदिर गिहार बस्ती पहुंची। धीरू शुक्ला, राजेन्द्र चौरसिया, विक्की चौरसिया, रामकुमार गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, राज आदि भक्तों ने व्यवस्था देखी।