फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामियों के बीच गांव की सरकार को शपथ

Sun, 20 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोहों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कहीं कुर्सियां कम पड़ने से प्रधानों को बैठने की जगह नसीब नहीं हुई तो कहीं पर समर्थक कुर्सियों पर जमे रहे।
विज्ञापन


इस कारण प्रधानों को समारोह के दौरान खड़ा रहना पड़ा। कमालगंज ब्लाक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बैठने को लेकर धक्कामुक्की होने से अव्यवस्था फैल गई। राजेपुर ब्लाक में प्रधानों को चार राउंड में शपथ दिलाई गई। सभी ब्लाकों में बीडीओ ने नवनिर्वाचित प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। बदइंतजामियों के चलते देरी से कार्यक्रम शुरू हुए।

बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र की 59 ग्राम सभाओं में दो ग्राम सभाओें का कोरम अधूरा होने के कारण 57 ग्राम सभाओं के प्रधानों को शपथ समारोह में बुलाया गया। ब्लाक कार्यालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने प्रमाण पत्र देखकर प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को समारोह में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


बीडीओ सुरेश चंद्र शाक्य ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से काम करने की प्रधानों को शपथ दिलाई। समारोह के दौरान कई प्रधान शपथ पत्र को नहीं पढ़ पाए। वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चुप्पी साध गए। माधौपुर के नवनिर्वाचित प्रधान वीरे सिंह शपथ होने के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इनसे शपथ पत्र भरवा कर जमा करा लिया गया।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का गरीबों को लाभ दिलाने का काम करें। वर्ष 2014-2015 के अधूरे शौचालय और इंदिरा आवासों को पूरा कराया जाए। मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारकों के जॉब कार्डों को आधार कार्ड से लिंक कराया जाए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह यादव, एडीओ पंचायत और प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें