फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबमर्सिबल की बोरिंग शुरू

Wed, 06 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 37 मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी में सबमर्सिबल की बोरिंग बुधवार को शुरू हो गई। बताया गया कि 15 हार्स पावर का सबमर्सिबल लगने से कई मोहल्लों में अब सीधी पानी की सप्लाई हो सकेगी।
विज्ञापन


सदर पालिका क्षेत्र के वार्ड 37 मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी में काफी समय से लोग पानी की समस्या से परेशान थे। गर्मी में पेयजल का संकट अधिक हो जाता था। नलकूप लगवाने के लिए पालिका को जमीन नहीं मिल पा रही थी।

पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के आदेश पर मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी में जमीन चिह्नित कर सबमर्सिबल लगने का काम शुरू हो गया। खटकपुरा सिद्दीकी में सबमर्सिबल लगने से मोहल्ला खटकपुरा, साहबगंज चौराहा, अस्पताल मार्ग आदि मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


सभासद असलम अंसारी, वसीम जमा खां, हामिद अंसारी, शोभा देवी और नासिर आदि ने कहा कि सबमर्सिबल लगने से पानी की समस्या से निजात मिलेगी। जलकल प्रभारी सहायक अभियंता फरहत अली ने बताया कि सबमर्सिबल लगने के बाद पानी की सीधी सप्लाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें