फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ध्रुव व भरत चरित्र की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर सत्संग भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को नैमिषारण्य से पधारे कथाव्यास संपूर्णानंद शास्त्री महाराज ने ध्रुव व भरत चरित्र, अजामिल और भक्त प्रहलाद के कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा उत्तानपाद की दो रानियां थीं। बड़ी रानी सुनीति से पुत्र ध्रुव और छोटी सुरुचि से उत्तम हुए। राजा सुरुचि से अधिक प्रेम करते थे। एक दिन पांच साल के ध्रुव राजा की गोद में बैठने गए, तो सौतेली मां सुरुचि ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। कहा कि यदि तुम्हें इस गोद में बैठना है, तो पहले भगवान की तपस्या कर मेरे गर्भ से जन्म लो।
विज्ञापन

कथाव्यास ने राजा भरत की भी विस्तार से चर्चा की। कहा कि आदिराज ऋषभदेव के बड़े पुत्र राजा भरत ने लंबे समय तक राज्य चलाने के बाद सब कुछ त्याग कर वानप्रस्थ ले लिया। देर शाम आरती के बाद तीसरे दिन की कथा का विश्राम हुआ। कथा में राजीव मिश्रा, किरन मिश्रा, मुन्नालाल चौरसिया, अंकित मिश्रा, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें