फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के तीन मंत्री जांच के घेरे में- मनोज मिश्रा

Wed, 28 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के तीन मंत्री लोकायुक्त की जांच के घेरे में हैं। अराजकता और भाई-भतीजावाद सपा के डीएनए में है। राज्य में यूरिया संकट का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने वाली सरकार खाद की कालाबाजारी करवा रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के साथ छल किया जा रहा है। भर्ती बोर्ड और आयोग भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
विज्ञापन


आवास-विकास स्थित पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मनोज कुमार मिश्रा  ने कहा कि प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति, महबूब अली समेत तीन मंत्री लोकायुक्त की जांच के घेरे में हैं। गायत्री प्रजापति द्वारा खरीदी गई जमीन को उपहार की जमीन बताने के बावत उन्होंने कहा कि प्रजापति दानवीरों के नाम बताएं, जिन्होंने उन्हें जमीन दी है।

इनकम टैक्स विभाग दूध का दूध और पानी का पानी कर देगा। प्रदेश सरकार के मंत्री राज्य में यूरिया संकट के लिए केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। वास्तविकता में राज्य सरकार में बैठे लोग खाद की कालाबाजारी करवा रहे हैं। लूट, हत्या जैसे जघन्य अपराधों से प्रदेश कांप रहा है। कहा कि विधानसभा में हृदयनरायन दीक्षित द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया है कि इस वर्ष 49 प्रतिशत बलात्कार और 100 प्रतिशत लूट और डकैती के मामले बढ़े हैं। अराजकता, लूट, हत्या जैसे जघन्य अपराध
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के डीएनए में हैं। बेरोजगारों व पढ़े-लिखे नौजवानों के साथ छलावा किया जा रहा है। दिखावे के लिए पांच हजार करोड़ के निवेश की बात कही जा रही है। वहीं इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आइसीए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मोहिंदू ने प्रदेश में कारोबार के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ईमानदार व तेज तर्रार आईपीएस के स्थान पर सजातीय व भ्रष्ट आईपीएस जनता की सेवा में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

अभी तक चीन की साम्यवादी पार्टी सबसे बड़ी थी, जिसके साढ़े आठ करोड़ सदस्य हैं। अब भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बन चुके हैं। प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। दो चरणों में एक करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। तीसरे चरण में शेष लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। यहां जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, क्षेत्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, महामंत्री विमल कटियार, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें