जिले में 66 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से हर्षोल्लास के माहौल में मनाया
गया। सरकारी, अर्धसरकारी व गैरसरकारी कार्यालयाें में ध्वजारोहण किया गया।
जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभातफेरियां निकाली गईं। पुलिस लाइन
में डीएम एनकेएस चौहान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंनेे रंग बिरंगे गुब्बारे व
शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए। परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड
की सलामी ली।
उत्कृष्ट सेवाआें के लिए पुलिसकर्मियाें को बैज लगाकर
सम्मानित किया। इस मौके पर सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल, पीडी महिला डिग्री
कालेज, जीजीआईसी फ तेहगढ़, सोनी पारिया इंटर कालेज, सिटी पब्लिक स्कूल,
सीपी विद्या निकेतन, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने प्रस्तुतियां देने वाले
छात्र-छात्राआें क ो पुरस्कृत किया।
सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल की
हरिप्रिया ने कैसियो पर हर देश में तू, हर वेष में तू व सारे जहां से अच्छा
गीत की धुन बजाई। डीएम ने नागरिकाें से शासन की नातियों का पालन कर समाज
में समानता बनाए रखने की अपील की। यहां एसपी विजय यादव, सीडीओ एसएन शुक्ल,
डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम ने सुभाष
प्रतिमा के पास से क्रास कंट्री रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने गिहार बस्ती की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए
रोडवेज बसअड्डे
पर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। कहा कि यहां गिहार बस्ती की महिलाओं
को कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शाम
को जिला विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह के निर्देशन में बद्रीविशाल डिग्री
कालेज से एनसीसी, होमगार्ड और स्काउट के कैडेटों ने रूट मार्च निकाला। इस
दौरान विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गईं।
रैली का समापन रामानंद इंटर
कालेज में हुआ। क्रिश्चियन इंटर कालेज में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
सदर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और डूडा कार्यालय में पीओ
डूडा सियाराम सचान ने ध्वजारोहण किया। यहां एमएलसी मनोज अग्रवाल, ईओ पीके
श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक नसीम अहमद और एकाउंटेंट राकेशचंद्र द्विवेदी आदि
मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ एसएन शुक्ल व डीआरडीए में परियोजना
अधिकारी डा. डीआर विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। सीएमओ कार्यालय में डा.
राकेश कुमार, बीएसए कार्यालय में योगेश कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक
कार्यालय में डीआईओएस भगवत पटेल ने ध्वजारोहण किया।
रेलवे रोड पर
जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यालय पर मुख्य अतिथि रामपकाश शर्मा ने
ध्वजारोहण किया। यहां स्वच्छ व स्वस्थ्य भारत पर चर्चा की गई। उत्तम कुमार
मिश्रा, कन्हैयालाल, रामनरायन मिश्र, मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे। ग्राम सभा
अमेठी जदीद में गरीबाें व विकलांगाें को कंबल वितरित किए गए। यहां एसडीएम
सदर सुनील वर्मा, प्रधान मुफीद खां, ग्राम विकास अधिकारी शशि देव सिंह आदि
मौजूद रहे। सातनपुर आलू मंडी में प्रभातफेरी निकाली गई। यहां आलू आढ़ती
एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
सिटी पब्लिक ग्रुप
आफ इंस्टीट्यूशन में संस्थापक विजय विद्रोही, विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी,
प्रचार्य नीरज सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। यहां सिटी पब्लिक सीनियर
सेकेंडरी स्कूल, सिटी पब्लिक डिग्री कालेज, सिटी पब्लिक महिला डिग्री कालेज
के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनिल कुमार पाल,
पुरुषोत्तम सिंह यादव, विवेक यादव, डा. मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
भारतीय
पाठशाला डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. विश्राम सिंह यादव व सचिव
राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राआें ने सांस्कृतिक
कार्यक्रम पेश किए। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश
वर्मा व प्रबंधक राजेश मिश्रा, मोहनलाल शुक्ला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
में प्रधानाचार्य संदीप चतुर्वेदी और माउंट लिट्रा जी स्कूल में चेयरमैन
अरुण गगंवार ने ध्वजारोहण किया। माउंट लिट्रा में बच्चाें ने सारे जहां से
अच्छा, प्रेम से हमको जीने दो, आई लव माई इंडिया, चक दे इंडिया पर
प्रस्तुतियां दीं।
यहां अजीत गंगवार, अनिल सिंघवानी, पल्लवी आदि मौजूद
रहीं। संत गाडगे कांवेंट स्कूल घोड़ा नखास में प्रबंधक अनिल कुमार ने
झंडारोहण किया। नेहा, नंदनी, आकांक्षा, देवेश, तन्वी ने संास्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती शिशु मंदिर में रामभरोसे ने ध्वजारोहण
किया। यहां मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह सेंगर, राम करन, लक्ष्मीकांत आदि
मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्रीनरायन ने आभार जताया। संचालन भूरे सिंह ने
किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, दयाराम, राजेश, विजय, प्रेमचंद्र, प्रीती,
प्रिया, दिलीप, अशोक आदि मौजूद रहे।