माता वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर के 17वें वार्षिकोत्सव पर होने वाले जगराते में बालीवुड की तर्ज पर स्टेज बनाया जाएगा। स्टेज को रोशनी से जगमगाने के लिए 51 हजार एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। माता वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर का 17 वां वार्षिकोत्सव 13 अक्तूबर को होगा। 12 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्थापक डा. राकेश तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा में देवी- देवताओं की 35 झांकियों के साथ डीजे और बैंड शामिल होंगे। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर फतेहगढ़ कोतवाली रोड, कचहरी रोड, पुलिस लाइन चौराहा, आवास विकास, घुमना, चौक पक्कापुल बीबीगंज होते हुए गुरुगांव देवी मंदिर पर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि माता के जगराते में जयपुर (राजस्थान) से रजनी , मुंबई से मनोज मिश्रा, दिल्ली से शीतल पांडेय ग्रुप, जय शंकर चौधरी, दीपक राज बिहारी, राजीव पालीवाल सारी रात माता का गुणगान करेंगे। तिवारी ने बताया कि माता के जगराते के लिए भव्य स्टेज का निर्माण करवाया जाएगा।
मुंबई के कारीगर बालीवुड की तर्ज पर स्टेज को फाइनल टच देंगे। 22 दिसंबर को माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए रेल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सीटों की बुकिंग हो रही है। इस मौके पर डा. राहुल तिवारी, अजय कटियार, राजेश शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, यतींद्र दुबे, कंचन मिश्रा, कमलेश दुबे, हरिप्रसाद आदि मौजूद रहे।