श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में सीपी ग्राउंड में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। देर रात कमेटी के सदस्यों ने गणेश पूजन किया।
सीपी ग्राउंड जटवारा में आयोजित रामलीला मंचन का शुक्रवार देर रात श्रीगणेश कमेटी के सदस्य चंद्र प्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राम प्रकाश यादव कल्लू, मनोज कौशल, पवन गुप्ता, हरेराम अग्रवाल, प्रहलाद नरायन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा आदि ने गणेश पूजन कर शुभारंभ किया।
समिति के महामंत्री मनोज कौशल ने बताया कि रामलीला मंचन प्रतिदिन सायं आठ से रात्रि 12 बजे तक तथा प्रात: नौ से दोपहर 12 बजे तक भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित रासलीला का मंचन वृंदावन की मशहूर अवधेश जी महाराज की रासमंडली के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।