फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ इबादुर रहमान की हत्या में पुत्र और साढ़ू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
थाने में पुलिस हिरासत में फैजान। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी डॉक्टर की हत्या
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। वृद्ध डॉक्टर की हत्या उनके बेटे ने ही कराई थी। इसके लिए उसने अपने साढ़ूू को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। साढ़ूू ने अलीगढ़ से तीन हत्यारों को बुलवाकर घटना को अंजाम दिलाया। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। डॉक्टर की विवाहित बेटी ने भाई व उसके साढ़ू के खिलाफ पिता के अपहरण, हत्या करने के बाद शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी साढ़ूू की तलाश में दबिश दे रही है। उसके पकड़े जाने पर अन्य आरोपियों का भी पता चलेगा।
थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी डॉ. इबादुर रहमान (70) की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। वह 14 दिसंबर को घर से सुबह 9 बजे टहलने के लिए खेत की ओर गए थे। गुरुवार को उनका शव अचरा कायमगंज मार्ग पर मिला था। इसी दिन शाम को पुत्र फैजान ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को डॉक्टर की विवाहित पुत्री निशा की तहरीर पर पुलिस ने फैजान व गांव निवासी उसके साढ़ूू आलम के खिलाफ पिता के अपहरण, हत्या करने के बाद शव को छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फैजान ने बताया कि बहन निशा की गंजडुंडवारा में शादी हुई थी। ससुरालीजनों से विवाद के बाद वह पिता के पास ही आकर रहने लगी। पिता ने तीन माह पहले बहन के नाम जमीन करने की बात कही थी। इस पर उसका पिता से विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले उन्होंने तीन डिस्मिल जमीन बेचकर मिले दो लाख रुपये निशा को दिए थे। इस कारण उसने साढ़ूूूू आलम को तीन लाख रुपये में पिता की हत्या की सुपारी दी थी।
अलीगढ़ के तीन हत्यारों ने दिया घटना को अंजाम
फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र में हुई वृद्ध डॉक्टर की हत्या के मामले में साजिश करने वाले बेटे के साढ़ूू ने अलीगढ़ के तीन हत्यारों से घटना को अंजाम दिलाया था। ये बात आरोपी बेटे ने पुलिस को बताई।
आरोपी बेटे फैजान के मुताबिक वृद्ध डा. इबादुर रहमान की हत्या के लिए एक लाख रुपये पेशगी में देने के बाद बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात तय हुई थी। साढ़ूू ने जनपद अलीगढ़ के तीन हत्यारों से संपर्क कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब साढ़ूू व अलीगढ़ के तीन हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने साढ़ू की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि पुत्री की तहरीर पर मृतक के पुत्र व उसके साढ़ूू के खिलाफ डॉक्टर के अपहरण, हत्या कर शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
14 दिसंबर को योजना के तहत फैजान चला गया था ससुराल
पिता की हत्या की सुपारी देने के बाद साढ़ूू की बताई योजना के अनुसार 14 दिसंबर को फैजान जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज के गांव मझपुरवा स्थित ससुराल चला गया था। 15 दिसंबर को भतीजे दानिश ने बाबा के लापता होने की जानकारी दी थी। तब फैजान घर आया और 15 दिसंबर की शाम को ससुर के इंतकाल की सूचना पर वह फिर ससुराल चला गया। 16 दिसंबर को फैजान घर आया और 17 दिसंबर को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

तीन माह पहले गांव के युवक को दी थी सुपारी
फैजान ने तीन माह पहले भी गांव के युवक को एक लाख रुपये में पिता की हत्या की सुपारी दी थी। पेशगी के रूप में 70 हजार रुपये भी दिए थे। 30 हजार रुपये बाद में देने की बात तय हुुई थी। युवक घटना को अंजाम दिए बगैर 70 हजार रुपये लेकर गुजरात के वडोदरा चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें