फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजेपुर में बाढ़ में टूटी सड़क बारिश में तालाब बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़क हल्की बरसात में लबालब भर गई। इससे सुबह गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक फंस गए। उन्हें जेसीबी की मदद से हटाया गया। सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके बाद भी निर्माण न होने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

कस्बा राजेपुर में बीते वर्ष अगस्त में आई बाढ़ के कारण लगभग 300 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने कस्बे में 400 मीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उसे एक माह पूर्व मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद भी सीसी रोड का निर्माण नहीं हो सका। मंगलवार रात में हल्की बारिश होने के कारण रोड तालाब में तब्दील हो गई। बुधवार सुबह क्षतिग्रस्त रोड पर गन्ना से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक फंस गए। बाद में उन्हें जेसीबी या ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंकित सिंह ने बताया कि कस्बा राजेपुर में 400 मीटर सीसी रोड तथा कुतलूपुर पुलिया निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। दोनों स्थान पर शीघ्र निर्माण कार्य कराया जाएगा। रूपापुर चीनी मिल के अधिकारियों ने गन्ने की आपूर्ति समाप्त होने के बाद कस्बे में सड़क बनाने का अनुरोध किया था। इससे निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें