फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित वोट पर आरपीआई का अधिकार: रामदास

Sun, 12 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रामदास अठावले व मौजूद फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे और रीता राय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा को आपसी झगड़े के चलते कांग्रेस का हाथ पकड़ना पड़ा। बसपा छोटी से मोटी पार्टी हो गई है। दलित वोटों पर आरपीआई का अधिकार है। आरपीआई विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की मांग कर रही है। ये बातें  केंद्रीय सामाजिक न्यायिक अधिकारिक मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कही। 
विज्ञापन


रविवार को क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी जयवीर सागर के पक्ष में अठावले ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया। बसपा ने बाबा साहब के नाम को भुनाया है। फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे ने कहा कि आरपीआई महिलाओं के हक के लिए लड़ती है।

डॉ. अंबेडकर के सपने को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं रामदास अठावले। अभिनेत्री रीता राय ने कहा कि गरीबी के चलते अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।  इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी के खड़े होने से बसपा को नुकसान और भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी सरकार का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें