फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूलने गए अमीन को ग्रामीणों ने घेरा

Thu, 16 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के गांव कनकौली में राजस्व वसूली करने गए अमीन और सहायक अमीन को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी फसल बर्बाद हो गई है और वह लोग वसूली करने चले आए। अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दोनों लोगों को छोड़ा।
विज्ञापन


गांव कनकौली में गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे अमीन जितेंद्र कुमार और सहायक अमीन विनोद कुमार ग्रामीणों से राजस्व की वसूली करने पहुंचे। यह जानकारी मिलते ही आक्रोशित किसानों ने उन्हें घेर लिया।

किसानों का कहना था कि बरसात और ओलावृष्टि से उन लोगों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। जिला प्रशासन से मुआवजा कुछ मिला नहीं और राजस्वकर्मी वसूली करने चले आए।
विज्ञापन


इस पर अमीन जितेंद्र कुमार ने किसानों से कहा कि वे लोग तो नौकर हैं। अफसरों के आदेश पर आए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मोबाइल पर किसानों की बात करवाई। अफसरों के आश्वासन के बाद किसानों ने अमीन और सहायक अमीन को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें