फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात ने दी गर्मी से राहत

Fri, 21 Aug 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि बारिश होने के चलते शहर में हर तरफ जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। तीन-चार दिनों से पड़ रही उमस भर्री गर्मी से लोग परेशान हैं। दो दिन पहले दोपहर बाद हुई रिमझिम बरसात ने उमस और बढ़ा दी थी। शुक्रवार सुबह भी धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़
विज्ञापन


गई। पसीना से लोग तरबतर हो गए। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। दोपहर करीब 2.45 बजे झमाझम बारिश होने लगी। बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बरसात के चलते रस्तोगी मोहल्ला गली, छेदा चूरन सिंह गली, स्टेट बैंक गली, तलैया फजल इमाम, गंगा नगर कालोनी, गंगा नगर कालोनी नाला किनारे, बागकूंचा, मदारवाड़ी, साहबगंज

चौराहा, नाला मछरट्टा, नेहरू रोड, रेलवे रोड और घुमना बाजार समेत कई जगह सड़कों पानी भर गया। इसके अलावा निचले मोहल्लों में अंगूरीबाग, घोड़ा नखास, सूफी खां, हांता मिंडू खां, बीबीगंज, बिर्राबाग, छावनी और हांता रोशन खां आदि मोहल्लों में भी जलभराव हो गया। बरसात बंद होने के बाद इन मोहल्लों में तो करीब दो-तीन घंटे बाद पानी निकल सका। जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें