फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से आम वजन संग स्वाद में भी होगा बेजोड़

विज्ञापन
फोटो-14, आम के बाग में आम की पैकिंग करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। शनिवार देर रात हुई बारिश आम उत्पादकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से आम के बागों को पर्याप्त नमी मिली, जिससे फलों की बढ़वार को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। बागवानों का कहना है कि इस समय आम की फसल विकास की अवस्था में है और ऐसे समय हुई बारिश से फलों का आकार, वजन और स्वाद बेहतर होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के बाग मालिक आफताब खान ने बताया कि बारिश से सिंचाई की जरूरत कम हो गई है, जिससे लागत में भी कमी आएगी। प्राकृतिक रूप से मिली नमी से आम अधिक रसीले और स्वादिष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि इससे बाजार में फलों की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ अच्छे दाम मिलने की संभावना भी बढ़ गई है। बारिश के साथ चली तेज हवा से कुछ मात्रा में आम जरूर गिरे हैं, लेकिन बागवान इसे ज्यादा नुकसान नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि आम की तुड़ाई शुरू हो चुकी है, इसलिए गिरे हुए फलों को भी पैकिंग में उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें