फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद । तेज हवा के साथ रविवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। खाली खेतों से लेकर फसलों में बारिश फायदेमंद है। वहीं, बारिश से हाईवे पर कई जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




मौसम के बदले मिजाज के बाद सुबह करीब 5:30 बजे तेज हवा के साथ आसमान पर काले बादल छाने लगे। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश ने गर्मी के मौसम को सुहाना कर दिया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इन दिनों किसान खरीफ फसल की बुवाई की तैयारी में है। वहीं, खेतों में खड़ी फसल में भी सिंचाई की जरूरत थी। बारिश होने से खाली खेताें से लेकर फसलों में फायदा हुआ। किसान धान की पौध की बुवाई भी करने के लिए तैयार हैं। बिना पलेवा के खेत की जुताई का मौका मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं दूसरी ओर एनएच 730-सी हाईवे पर पांचाल घाट के निकट खुदी पड़ी सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। बाइक सवारों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से सड़क किनारे ठिलिया-खोमचा लगाकर जीवन यापन करने वालों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

खेतों की गहरी जुताई करें किसान
फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. अभिमन्यु यादव ने बताया कि बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। खेतों में गहरी जुताई करने का अच्छा मौका है। गर्मी में गहरी जुताई करने से खेतों में रोग, कीड़ा व खरपतवार में कमी आएगी। बरसात में जल संरक्षण होगा। खाली खेतों की उर्वराशक्ति बढ़ाने के लिए किसान ढेंचा की बुआई कर सकते हैं। यह बारिश मक्का की फसल के साथ ही सब्जी की फसलों के लिए भी फायदेमंद है। आम की फसल के लिए बारिश अमृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें