फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाली, लोगों ने किया पूजन-अर्चन

Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के कुशवाह क्षेत्र रामानंद आश्रम से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संतों का लोगों ने पूजन अर्चन कर स्वागत किया।
विज्ञापन


कुशवाह क्षेत्र से निकली शोभायात्रा में संतों ने ठाकुर जी और गंगा मैया के जयकारे लगाए। शोभायात्रा पांचवीं सीढ़ी से शुरू होकर बाजार से होती हुई प्रशासनिक क्षेत्र में पहुंची। यहां पर संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में महंत बालकानंद, हनुमान दास, संतोष पुरी, रामगिरि, पूरन गिरि, सरवन गिरि, वीर चैतन्य, राघवेंद्र चतुर्वेदी, बाबा रामदास, विश्वनाथ दास आदि मौजूद रहे। वहीं, रामप्रकाश आश्रम के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में शामिल संतों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


तीसरी सीढ़ी क्षेत्र से निकली शोभायात्रा में राजेश्वरानंद, ओमेंद्र आश्रम, रामस्वरूप, राजेश्वर आश्रम, छविनाथ आश्रम, इच्छा आश्रम, बाबूराम ब्रह्मचारी, छोटे आश्रम और प्रकाशानंद शंभू आश्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविवार को गुलजार हुई रामनगरिया
फर्रुखाबाद। रविवार को अवकाश के दिन मेला रामनगरिया गुलजार रही। दिन भर उमड़ी भीड़ से लोग जाम के झाम में फंसे रहे। मेले में मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों ने ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूल किए। मेला क्षेत्र में पॉलिथीन का धड़ल्ले से उपयोग होने से मेले में गंदगी व्याप्त रही। पुलिस की ढुलमुल व्यवस्था के चलते दिन भर पांचालघाट चौराहे से चाचूपुर मोड़ तक वाहनों का काफिला रेंगता रहा। मेले के वाहन स्टैंड पर भी वाहनों से वसूली का आलम रहा। मनमानी वसूली के चलते लोगों का पर्ची काटने वाले युवकों से विवाद होता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें