फर्रुखाबाद। वेलेंटाइन डे पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र ने कहा कि 14 फरवरी को देश की आजादी की जंग लड़ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई थी। लोग वेलेंटाइन डे के चक्कर में आजादी के दीवानों की शहादत को भूल गए हैं। इस दिन को हम सभी को काले दिवस के रूप में याद रखना चाहिए।
अरुण प्रकाश तिवारी ने कहा कि वेलेंटाइन डे की बजाए लोग इस दिन को शहीदों की शहादत को याद करते हुए काला दिवस मनाएं। भाजपा नेता संजय गर्ग ने अमर शहीदों को पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजदीप गुप्ता, शिवम दुबे, दिव्यांशु मिश्र, अंकित मिश्र, राकेश चौहान एडवोकेट, राजकिशोर, मोनू, आदि रहे।