फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट पर दो पंटून पुलों के निर्माण की कवायद हुई तेज

Tue, 03 Feb 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-28, पांचाल घाट पर बने पंटून पुल से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माघ मास में प्रत्येक वर्ष लगने वाले मेला श्रीरामनगरिया के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पांचाल घाट पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। गंगा तट पर मेला शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जाती है, जिससे गंगा पर बने लोहिया सेतु पर वाहनों और पैदल यात्रियों का अत्यधिक दबाव पड़ता है। खासकर मेले के अंतिम सप्ताह में जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा पर दूसरा पंटून पुल बनाए जाने के लिए व्यवस्था शुरू की गई है। मेला शुरू होने से पहले बनाए गए पंटून पुल में लगे पीपे कई बार क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे बार-बार मरम्मत करानी पड़ती है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के चलते पंटून पुल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। वहीं पक्के पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस बार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से अतिरिक्त पंटून की मांग की थी। जिलाधिकारी की ओर से पत्र लिखे जाने के बाद जनपद को 20 जोड़ी पंटून आवंटित कर दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार पांचाल घाट पर गंगा पर एक पंटून पुल बनाने में लगभग 15 जोड़ी पंटून की आवश्यकता होती है। ऐसे में अब गंगा पर दूसरा पंटून पुल बनाए जाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो गए हैं। दो पंटून पुल बनने से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में गंगा पर बने पंटून पुल में लगी नौ जोड़ी पंटून क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हें वेल्डिंग आदि कर किसी तरह प्रयोग में लाया जा रहा है। यदि अधिकारियों से दूसरे पुल के निर्माण का आदेश मिलता है, तो आगामी मेले से पहले दूसरा पंटून पुल भी तैयार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से अभी और पंटून मंगाए जा रहे हैं, जिनके आने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें