फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की हत्या की सुपारी देने वाला पुत्र भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉक्टर पिता की हत्या की सुपारी देने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पुत्र के साढ़ू व अलीगढ़ के सुपारी किलर की तलाश कर रही है। कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस दोनों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी डॉ. इबादुर रहमान (70) की गला घोटकर हत्या की गई थी। 17 दिसंबर को अचरा कायमगंज मार्ग पर उनका शव मिला था। पुुत्री निशा ने भाई फैजान व गांव निवासी उसके साढ़ू आलम के खिलाफ अपहरण, हत्या व शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फैजान ने पुलिस को बताया कि आलम ने अलीगढ़ से सुपारी किलर युवकों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया था। युवक कौन थे, इसके बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने आलम की तलाश में कई स्थानों पर दबिश मारी पर वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने बुधवार को फैजान को जेल भेज दिया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि आलम की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें