फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी ने शमसाबाद डकैती में नए सिरे से शुरू की छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शमसाबाद डकैती में नए सिरे से छानबीन शुरू कर दी है। टीम ने बदमाशों के बारे में परिजनों से हुलिया व बोलचाल करने के तरीके के बारे में जानकारी की है। वहीं, सर्विलांस की टीम ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूची बनाई है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा शमसाबाद के रामलीला मैदान के पास के निवासी उदयभान मिश्रा भवन निर्माण सामग्री बेचते हैं। 19 दिसंबर की रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने मकान के नीचे बनी दुकान में सो रहे उदयभान मिश्रा को वहीं घेर लिया था। अन्य बदमाश ऊपर के मकान में जीने की कुंडी तोड़कर पहुंच गए। पत्नी ओमवती से बदमाशों ने अलमारी की चाबी मांगी। उन्होंने चाबी देने से मना किया तो बदमाशों ने मारपीट कर उनको घायल कर दिया था। बदमाश उनके गले से मंगलसूत्र, कुुंडल व बक्से से नगदी व अन्य सामान लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासा करने के लिए सीओ कायमगंज की अगुवाई में तीन टीमों को लगाया है। बुधवार को एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने घटना स्थल पर जाकर नए सिरे से छानबीन कर परिजनों से बदमाशों के हुलिए व उनकी बातचीत करने के तरीके के बारे में जानकारी जुटाई। सर्विलांस की टीम ने भी कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर उनके बारे में पता लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें