प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन बात के प्रसारण के दौरान बिजली ने झटका
मार दिया। कटौती के कारण कई स्कूलों में किराए पर जनरेटर मंगा कर
प्रधानमंत्री के मन की बात बच्चों को सुनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने
कहा कि पांच सितंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन डा. सर्वपल्ली
राधाकृष्ण का जन्म दिन है। इसी दिन जन्माष्टमी पड़ रही है।
शिक्षक दिवस
से एक दिन पूर्व शुक्रवार को प्रधानमंत्री की मन की बात का सीधा प्रसारण
हुआ। प्रसारण शुरू होते ने पूर्व बिजली गुल हो गई। इससे कुछ स्कूलों में
किराए पर जनरेटर मंगा कर प्रधानमंत्री के मन की बात बच्चों को सुनाई गई।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जयनारायण वर्मा रोड पर प्रधानाचार्य
वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने एलसीडी की व्यवस्था की।
केंद्रीय विद्यालय के
बच्चों के लिए मैदान में टेंट लगाकर तीन एलसीडी लगाकर प्रसारण दिखाया गया।
नरेंद्र सरीन स्कूल में कक्ष में एलसीडी लगी थी। 11 बजे बिजली आने पर
एलसीडी खोली गई। कुछ बच्चे प्रसारण देख रहे थे तो कुछ मैदान में खेल रहे
थे। इसी दौरान अधिकारी के आने की जानकारी पर शिक्षिका ने बच्चों को एकत्र
कर कक्ष में बैठा दिया। शमसाबाद
प्रतिनिधि के अनुसार एबी इंटर कालेज में
बिजली न होने से किराए पर जनरेटर मंगाकर प्रसारण सुनवाया गया।
प्रधानाचार्य खालिद रऊप ने बताया कि बच्चों को पूरा प्रसारण दिखाया गया।
कुछ बच्चों ने प्रधानमंत्री की बातों को अपनी कापी में नोट भी किया है।
डीएवी इंटर कालेज रजला मई के प्रधानाचार्य प्रमोद चंद्र गंगवार ने किराए पर
जनरेटर मंगा कर बच्चों को प्रसारण दिखवाया।
परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने नहीं सुनी मन की बात
प्रधानमंत्री के मन की बात को परिषदीय स्कूलों के बच्चे नहीं सुन पाए। इन
स्कूलों में कोई व्यवस्था नहीं की गई। बच्चे तो दूर शिक्षकों को भी इस
प्रसारण की जानकारी नहीं थी। दिल्ली से मानेकशॉ स्टेडियम से
प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण हुआ। इसे दिखाने व सुनाने के
लिए परिषदीय स्कूलों में रेडियों व टीवी का इंतजाम नहीं किया गया। जहां
रेडियो थे भी वहां खराब पड़े हैं। इस कारण बच्चे कार्यक्रम से वंचित रहे।
कुछ जगह ही बच्चों ने मन की बात सुनी। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जनरेटर चलाकर छात्राओं को प्रसारण
दिखाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में रेडियो खराब था। प्राथमिक
विद्यालय मोहनपुर में रेडियो से प्रसारण सुनाया गया।
बीआरसी कमालगंज परिसर
में स्थित मॉडल स्कूल, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज, पूर्व
माध्यमिक विद्यालय कमालगंज में रेडियो से प्रसारण सुनाया गया। शमसाबाद
प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय समसपुर, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक
विद्यालय सुतहट्टी में रेडियों खराब होने से बच्चे मन की बात नहीं सुन सके।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार
कन्या प्राथमिक विद्यालय करनपुर दत्त, पूर्व
एवं प्राथमिक विद्यालय मोकुलपुर में रेडियो खराब पड़ा था। इनके शिक्षकों
को प्रसारण के बारे में जानकारी तक नहीं थी। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के
अनुसार प्राथमिक विद्यालय कुरैली, मलाखर, गनपतपुर में साधन न होने से
प्रसारण नहीं सुनाया गया। जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक
विद्यालय जहानगंज, कन्या
जूनियर हाइस्कूल जहानगंज, प्राथमिक विद्यालय
जहानगंज, कन्या प्राथमिक विद्यालय जहानगंज व प्राथमिक विद्यालय बरूआ नगला
में प्रधानमंत्री के मन की बात नहीं सुनाई गई।