फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों की खरीद फरोख्त के खिलाफ संकल्प

Fri, 04 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज विकास खंड की ग्राम सभा शेखपुर के बाशिंदे पंचायत चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त के खिलाफ खड़े होने लगे हैं। शुक्रवार को गांव के लोगों ने वोटों की बिक्री न होने देने के लिए संकल्प लिया। पंचायत चुनाव में वोटों की खरीद आम है। शराब, नगदी व उपहार देकर वोटरों को लुभाया जाता है। इस बार गांव के लोग ही इसकी मुखालफत में उतरने लगे हैं।
विज्ञापन


वोटों की खरीद फरोख्त के खिलाफ लोग एकजुट हो रहे हैं।   शुक्रवार को शेखपुर गांव पंचायत के लोगों ने वोटों को बिकने नहीं देने का संकल्प लिया। गांव के लोगों का कहना है कि वोटों की खरीद फरोख्त के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह मुहिम मतदान तक चलेगी।

संकल्प के सारथी
हफीज, नौशाद अली, ताहिर अली, सगीर अली, असलम,तौफीक, मुफीद, तौहीद, ताहिर, शाहिद, इंतजार, नवाब अली,गफ्फार, गुड्डू, दिलशाद, साजिद, महताब, मंजीत, तनवीर।
विज्ञापन


कब्रिस्तान में रहता जलभराव
शेखपुर के कब्रिस्तान में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। गांव के बीच में तालाब है। बरसात में इसके उफनाने से आसपास के घरों में पानी भर जाता है। इस समय करीब 50 घर पानी से घिरे हैं। इनका गंदे पानी से होकर आना जाना होता है। इसको लेकर गांव के लोग हाकिमों से भी शिकायतें कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें