फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा विद्यालय में वार्डन पद समाप्त, नहीं होगी नवीन नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पद समाप्त, अब बा विद्यालय में वार्डन नहीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में वार्डन का पद समाप्त कर दिया गया है। बा विद्यालय की वरिष्ठतम पूर्णकालिक शिक्षिका को ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश रेणुका कुमार का आदेश आया है। जिसके आधार पर बा विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के तीन बा विद्यालय में अब वार्डन का चयन नहीं होगा।
जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इनमें वार्डन, पूर्णकालिक, अंशकालिक शिक्षिका, लेखाकार व कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। इनकी संविदा का नवीनीकरण हर साल सभी के कार्यों की समीक्षा के आधार पर किया जाता है। वर्तमान में शमसाबाद व राजेपुर बा विद्यालय में वार्डन तैनात हैं। कमालगंज, नवाबगंज और कायमगंज कस्तूरबा विद्यालयों में पद रिक्त हैं। अब इन विद्यालयों में वार्डन पदों पर चयन नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों में वार्डन पद समाप्त कर दिया है। उनके स्थान पर विद्यालय की वरिष्ठतम पूर्णकालिक शिक्षिका का चयन किया जाएगा। उसे ही वार्डन के कार्य और दायित्वों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संबंध में शासन से आदेश आ गया है। इसमें रिक्त पदों पर चयन करने और पूर्व में तैनात वार्डन, पूर्णकालिक, अंशकालिक शिक्षिका, लेखाकार व अन्य कर्मचारियों की संविदा नवीनीकरण का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

पांचों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रिक्त 16 पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पदवार 18 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। पूर्व में तैनात शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के नवीनीकरण की पत्रावली अनुमोदन के लिए सीडीओ के पास भेजी गई है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शासन के आदेश के अनुसार रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व में तैनात कर्मचारियों की संविदा का नवीनीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें