फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी भोज

Sat, 16 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर शुक्रवार को सातनपुर मंडी में आलू आढ़ती एसोसिएशन की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में सदर विधायक ने शिरकत कर समस्याएं सुनीं। विधायक ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


 
मकर संक्रांति पर शुक्रवार को आलू मंडी सातनपुर में सुबह से ही मंडी के सी ब्लाक के बाहर खिचड़ी खाने वालों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर होते- होते खिचड़ी के साथ सब्जी पूड़ी बांटने का काम शुरू हो गया।


आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति पर मंडी में आने वाले पल्लेदारों और किसानों को खिचड़ी भोज करवाया गया। कहा कि किसानों और व्यापारियों के लिए ऐसे कार्यक्रम समय- समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में नगर विधायक विजय सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन



विधायक ने मंडी की समस्याओं को सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भूप सिंह यादव, पुरुषोत्तम सिंह वर्मा, रिंकू वर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, सुनील दुबे, रमेश सिंह, शरद गुप्ता, विकास दुबे, अजय फौजी, बालकिशन, बबलू गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें