एचटी लाइन का तार टूटकर तंबाकू गोदाम की टीन पर गिरने से टीन के गर्म हो गई। इसके नीचे रखी तंबाकू में आग लगने से लाखों रुपये की कीमत की तंबाकू और वारदाना जलकर खाक हो गया।
सुुबह गोदाम स्वामी ने कारोबारी को सूचना दी। कारोबारी की सूचना पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पाकर व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए।
मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी आदित्य गुप्ता गांव लाल बाग के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिराज खां की गोदाम को किराए पर लेकर दो साल से तंबाकू कारोबार कर रहे हैं।
गुरुवार देर रात गोदाम के ऊपर से निकले हाई टेंशन लाइन के तारों में से एक तार टूटकर गोदाम की टीन पर गिर पड़ा। इसमें करंट प्रवाहित रहने से टीन गर्म हो गई और टीन के नीचे रखे तंबाकू के बोरों में आग लग गई। रात में तंबाकू में आग सुलगती रही।
शुक्रवार सुबह छह बजे मिराज खां गोदाम की तरफ गए तो इन्हाेंने धुंआ निकलता देखकर आदित्य को आग क सूचना दी। आदित्य ने गोदाम का फाटक खोला। गोदामों से धुआं निकलते देखकर इन्होंने फ ायर बिग्रेड को सूचना दी।
इस पर फतेहगढ़ से दो दमकल की गाड़ियां दो घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना मिलने पर व्यापारी नेता रामप्रकाश यादव कल्लू, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आदित्य आग से हुए नुकसान का अभी अंाकलन नहीं कर सके हैं। लोगों का अनुमान है कि आग में जलकर लाखों रुपये की तंबाकू और वारदाना स्वाहा हो गया।