फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण जीतकर बढ़ाया मान

Fri, 06 Feb 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में हुई राज्यस्तरीय महिला ओलंपिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन कर दिया। शहर में आने पर खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे स्टेडियम लखनऊ में 3-4 फरवरी को यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में जिले से पांच खिलाड़ियों ने शिरकत की। डिस्कस थ्रो में पहला स्वर्ण पूनम कठेरिया ने दिलाया। पूनम ने प्रतिद्वंद्वियाें को पीछे छोड़ते हुए 21.5 मीटर थ्रो किया।

वहीं ऊंची कूद प्रतियोगिता में शालू सिंह ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिवा सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

गुरुवार को छात्राओं के स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दे रहे योगेश शुक्ला को भी बधाई दी।
विज्ञापन


अनिमेष ने बताया कि वर्ष 2014 में स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने राज्य तथा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में विभिन्न खेलों के कैंप मंजूर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें