लोहिया गंाव की समीक्षा करने आए अपर आयुक्त के सामने ही ग्रामीण नि:शुल्क बोरिंग की शिकायत होने पर आपस में भिड़ गए। तहसीलदार ने इन्हें शांत कराया।
नवाबगंज विकासखंड के लोहिया योजना में चयनित गांव जैसिंहपुर की समीक्षा के लिए अपर आयुक्त आत्माराम ने गुरु वार को दोपहर बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैठक की। इस दौरान नि:शुल्क बोरिंग की जानकारी की गई। पता चला कि गांव के नौ लोगों को नि:शुल्क बोेरिंग योजना के तहत सामान दिया गया है, पर ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक मात्र दो बोरिंग नाहर सिंह और अरविंद द्वारा कराई गई हैं।
बाकी लाभार्थियों के पास सामान रखा है। इन्होंने अभी तक बोरिंग नहीं कराई है। इसी पर ग्रामीण आपस में नोकझोंक करने लगे। इन्हें तहसीलदार ने शांत कराया।
अपर आयुक्त ने एसडीएम एके सिंह को मामले की जांच कर लाभार्थियों से रिकवरी करने के निर्देश दिए। गांव में बंजर व गांव सभा की 32 बीघा जमीन पर कब्जे की भी शिकायत की गई। इस पर उन्हाेंने एसडीएम को 15 दिन में जमीन क ो कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक विद्यालय में छात्रवृत्ति का वितरण नहीं कराया गया है। इस पर प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिला है। अपर आयुक्त ने ग्रामीणों को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को ही दिया जाता था। लेकिन अब हर वर्ग की महिलाएं स्वयं सहायता समूह शुरू कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शासन से अनुदान दिया जाना बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर पांच प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा। उन्होंने टीकाकरण और राशन वितरण की भी जानकारी ली।