फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Sun, 08 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीपी विद्या निकेतन में प्राथमिक वर्ग ने खेल महोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक वर्ग के खेल महोत्सव की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक चंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल और निदेशक डा. मिथलेश अग्रवाल ने कबूतर और गुब्बारे उड़ा कर की।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय भैरव ने प्रतियोगियों को अनुशासन की शपथ दिलाई। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही पोम-पोम ड्रिल, लेजम ड्रिल, डांडिया ड्रिल, सेफ रेस, लेमन रेस, तग ऑफ वार दौड़ में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विद्यालय के संस्थापक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि एक समृद्ध और सुशिक्षित समाज की स्थापना में संस्कारों का बड़ा योगदान होता है।

इसे बच्चों में बाल्यावस्था से ही विकसित किया जाना चाहिए। सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बच्चों से नियमित व्यायाम और संयमित जीवन जीने की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, आरके बाजपेई, दीप शिखा सक्सेना, संतोष दीक्षित, प्रीति अग्रवाल, ममता सैनी, रचना पुरवार, रेनू अरोड़ा, स्तुति दीक्षित, स्मिता मिश्रा, सीमा अरोड़ा, आकांक्षा, अनुज पांडेय, समरीन खान, प्रियंका गुप्ता, अनीता पाठक, सोनी कटियार, सुनीता अरोड़ा, शिखा दुबे, वीएल राठौर, शिवम मिश्रा, अलका राठौर, अमरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें