कमालगंज। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। ब्लाक प्रमुख पद की चौसर पर दावेदार अपनी-अपनी गोटें बिछा रहे हैं। बीडीसी सदस्यों को भारीभरकम रकम का लालच देना शुरू कर दिया गया है। बैठकें कर सदस्यों को उनके क्षेत्र में चहुुमुखी विकास का भरोसा दिया जा रहा है।
रविवार को रजीपुर स्थित वीपीएस मेमोरियल विद्यालय में ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार अनीता सिंह के समर्थन में लगभग आधा सैकड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य जुटे। यहां पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि इस बार बदलाव की जरूरत है।
उन्होंने बीडीसी सदस्यों से कहा कि इस बार ऐसे ब्लाक प्रमुख को चुनें जो विकास कराएं। पिछले कई कार्यकाल ऐसे रहे, जिसमें ब्लाक प्रमुख के पक्ष में वोट करने के बाद उन्हें पांच साल नजरंदाज किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, शशिभूषण सिंह चौहान, सुशीला गुप्ता, आशू चौहान, राहुल सिंह, मुकुल सिंह, राजेंद्र पाल, सुनील चौहान, आदि मौजूद रहे।