फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने सोना जीता। प्रतिद्वंदियों को कराकर जिले का मान रखा। मेरठ के मेयर ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
12 से14 अप्रैल के मध्य मुरादाबाद में 16वीं उत्तर प्रदेशीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर यूथ, सीनियर मास्टर, दिव्यांगजन श्रेणियों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से पहली बार जिले से दो बेटियां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई। दोनों ने ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हुए सोना जीता।
यूथ वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंजू यादव व 60 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा कौशल ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष श्रेणी में सब जूनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियम पटेल, 70 किलोग्राम भार वर्ग में मेहुल गुप्ता ने, जूनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज गंगवार ने स्वर्ण जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में राघव मौर्य ने यूथ श्रेणी में रजत पदक जीता। कोच ध्रुव शुक्ला ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण जीतकर स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग के संघ के महासचिव वीपी सिंह ने बताया प्रतियोगिता में 20 जिलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, हरदोई, लखनऊ, अंबेडकर नगर, बलिया, आजमगढ़, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा,अलीगढ़ की टीमें शामिल रहीं। कोच ध्रुव शुक्ला के पिता शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ला ने विजेताओं को बधाई दी।