फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मोहल्लों में बिजली के खंभे नहीं, बांस की बल्लियों पर झूल रहे तार

Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिवैंप योजना के तहत शहर में बंच केबल और बिजली के पोल को लगाए जाने का कार्य बदस्तूर जारी है, लेकिन अभी भी कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां लकड़ी और बांस के सहारे बिजली के तार झूल रहे हैं। इन इलाकों में तारों का मकड़जाल दूर से ही नजर आता है। विभागीय लापरवाही के चलते इन इलाकों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


शीतला देवी मंदिर बढ़पुर के सामने गुजरी गली में मुख्यमार्गों पर ही बिजली के पोल लगे हैं। गलियों में लकड़ी के लट्ठे के सहारे लोगों की बिजली की केबल झूल रही हैं। अंगूरीबाग मोहल्ला की भी कई गलियों में यही हाल है। अंगूरीबाग की नई बस्ती में बिजली विभाग ने कनेक्शन तो दे दिए, लेकिन बिजली के पोल नहीं लगवाए। मोहल्लेवासियों ने लकड़ी की बल्लियों में केबलें बांध ली हैं।
मोहल्ले के राजीव तिवारी, अशोक कुमार, पप्पू और रामभरोसे का कहना है कि करीब आठ माह पहले मोहल्ले में दो-तीन बिजली के पोल ही लगाए गए थे। पॉश मोहल्ला राजीव गांधी नगर की कई गलियों में लट्ठों के सहारे ही बिजली की केबलें पड़ी हैं। बिर्राबाग, शमसेर खानी, हांता सफ्दर खां, भाऊटोला और पलरिया आदि मोहल्लों में बिजली के मकड़जाल देखे जा सकते हैं। यह हाल तब है, जब करीब दो साल से रिवैंप योजना के तहत जनपद में बंच केबल, जर्जर पोल को बदलने व नए पोल को लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

-
रिवैंप योजना के तहत बंच केबल व जर्जर पोल बदलवाए जा रहे हैं। जिन मोहल्लों में खंभे लगाए जाने की जरूरत होगी, वहां लगवाए जाएंगे। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें