फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजीशियन के न बैठने पर मरीज लौटे

Tue, 27 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
online doctor
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को फिजीशियन के न बैठने पर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। खून की जांच में पांच मरीजों को मलेरिया की पुष्टि की गई।
विज्ञापन



लोहिया अस्पताल में मंगलवार को फिजीशियन अशोक कुमार के न बैठने पर बुखार से पीड़ित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई मरीज बैगर दवा लिए ही लौट गए। बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।

लोहिया अस्पताल में मंगलवार को 535 मरीजों को देखा गया। मंगलवार को 67 मरीजों के खून की जांचे की गई। इनमें पांच मरीजों को मलेरिया और 26 मरीजों को टाइफाइड होने की पुष्टि की गई। प्रभारी सीएमएस डाक्टर बीके दुबे के कानपुर मीटिंग में जाने से लोगों के पालस्टर नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक डेंगू के मरीजों की पुष्टि नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें