फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पटाखों का शोर कहीं छीन न ले सुनने की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली पर गणेश- लक्ष्मी पूजन और दीप जलाने के बाद पटाखे फोड़कर खुशियां मनाने का चलन है, लेकिन तेज आवाज वाले पटाखे कानों की सुनने की क्षमता को स्थायी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पटाखों से निकलने वाला तेज शोर कान के पर्दे को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है।
विज्ञापन

सामान्य ध्वनि का स्तर करीब 50 डेसीबल माना जाता है, जबकि कई पटाखों की आवाज 120 से 150 डेसीबल तक पहुंच जाती है। लोहिया अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत कुमार बताते हैं कि 70 डेसीबल से अधिक आवाज के लंबे समय तक संपर्क में रहने से भी सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। तेज धमाके से कान में चोट लगने और पर्दा फटने का खतरा रहता है। इसलिए पटाखे जलाते समय कम से कम पांच मीटर की दूरी बनाए रखें।
उन्होंने बताया कि बच्चों के कान अधिक संवेदनशील होते हैं। ऐसे में उन्हें तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रखना चाहिए। पटाखा पास में फटने के बाद कान में सीटी बजने जैसी आवाज सुनाई देना भी खतरे का संकेत है। यह बताता है कि कान तेज ध्वनि से प्रभावित हुआ है। उन्होंने लोगों को तेज आवाज वाले पटाखों से बचने और ध्वनि प्रदूषण के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें