फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका करेगा नया परिसीमन, बनेंगे अब 42 वार्ड

Sat, 08 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
chunav prachar
विज्ञापन
निकाय चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही नगर पालिका ने वार्ड वार परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन ने इस संबंध में 12 अप्रैल तक नगर पालिका से रिपोर्ट भी मांगी है। इसके चलते अवर अभियंता मुकेश जायसवाल की अगुवाई में कई टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन


ये टीमें वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुपात में वार्डों का परिसीमन करेंगी और शासन को रिपोर्ट भेजेंगी। नए परिसीमन के बाद पालिका में वार्डों की संख्या 42 होने की उम्मीद है। वर्तमान में नपा में केवल 37 वार्ड हैं।

 नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के मौजूदा सदन की पहली बैठक 18 जुलाई 2012 को चेयरमैन वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई थी। इस तरह 37 सदस्यों वाली पालिका का पांच साल का कार्यकाल जुलाई महीने में पूरा होने जा रहा है। अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि परिसीमन के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पालिका क्षेत्र की जनसंख्या 2 लाख 76 हजार 581 है। शासन की मंशा है कि जिस पालिका की आबादी 2.70 से 2.80 लाख के बीच है, वहां कम से कम 42 वार्ड बनाए जाएं। औसतन 6500 की आबादी पर एक वार्ड रहेगा।

एक परिवार के सभी सदस्यों को एक ही वार्ड में रखा जाए।
-नए वार्ड में पूरे मोहल्ले को ही रखे जाने का प्रयास किया जाए।


-यदि एक वार्ड से दूसरे वार्ड में मतदाताओं को स्थानांतरित करने की आवश्यकता हो तो यथा संभव एक मतदेय स्थल से संबंधित सभी मतदाता को एक ही वार्ड में स्थानांतरित किया जाए। -वार्ड की सीमा विस्तार में स्थाई चिह्न भौगोलिक सीमा, पक्की सड़क, रेलवे लाइन या मोहल्ले के नाम से सीमा विस्तार किया जाए।


-परिसीमन प्रस्ताव के मानचित्रों में वार्ड, मोहल्ले, सड़कें, नदियां, नाले, रेलवे लाइन आदि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।
-मोहल्ले के नाम स्पष्ट करते हुए सभी सीमाएं अंकित की जाएंगी। मानचित्र को जिलाधिकारी प्रमाणित करेंगे।


पुराना रिकार्ड, नक्शा निकाल लिया गया है। शासन की गाइड लाइन का अध्ययन किया जा रहा है। वार्ड में निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल समेत अन्य सुविधाओं के आंकड़े भी छांटे जाएंगे।
विज्ञापन

                                                                                        -रोली गुप्ता, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें