फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राहत सामग्री व मुआवजा दिलाने का विधायक ने दिया भरोसा

Wed, 10 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने मंगलवार को मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांव आशा की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, लायलपुर, कंचनपुर और सबलपुर उदयपुर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को दवाइयां भी वितरित कीं। विधायक ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही बाढ़ से गिरे मकानों का मुआवजा भी पीड़ितों को मिलेगा।
ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की कि बाढ़ का पानी एक माह से भरा हुआ है और राशन भी खत्म हो गया है। इस पर विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर दुबारा राशन वितरण कराने का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें