फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खनन अधिकारी के चालक को धक्का देकर गिराया, ट्रैक्टर भगा ले गए माफिया

Thu, 30 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। जिम्मेदारों के संरक्षण के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बुधवार दोपहर सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी ने मिट्टी भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर अपने चालक से ले चलने को कहा। कुछ दूर आगे बढ़ते ही माफिया ट्रैक्टर पर चढ़ गए और खनन अधिकारी के चालक को धक्का देकर ट्रैक्टर भगा ले गए। इस दौरान चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

थाना जहानगंज, मोहम्मदाबाद, कंपिल, अमृतपुर, राजेपुर, नवाबगंज व शमसाबाद क्षेत्र में मिट्टी व बालू भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर जाते हुए देखे जाते हैं। कुछ तो 10-20 ट्रॉली की अनुमति लेकर सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी का अवैध खनन करते हैं तो कई बिना अनुमति के ही खनन करने में जुटे हैं। बुधवार की दोपहर खनन अधिकारी संजय प्रताप सिंह को जहानगंज क्षेत्र के गांव कमालपुर में मिट्टी खनन की सूचना मिली। इस पर वह मौके पर गए। मोहम्मदाबाद की ताजपुर चौकी क्षेत्र के गांव अनूप नगला में मिट्टी भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिया।
खनन अधिकारी ने अपने वाहन चालक सरदार से ट्रैक्टर ले चलने को कहा। चालक सरदार मिट्टी भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कुछ दूर ही चला, इसी बीच पहुंचे खनन माफिया ट्रैक्टर पर चढ़ गए और चालक को धक्का देकर गिरा दिया और ट्रैक्टर भगा ले गए। कुछ दूरी पर ट्रैक्टर में लगी बुल मशीन से खोदाई कर मिट्टी भरी जा रही थी। खनन अधिकारी ने बुल मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर जहानगंज थाने में खड़ी करा दी।
विज्ञापन

खनन अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि मिट्टी के अवैध खनन में दो वाहन सीज किए गए। वहीं चालक को धक्का देकर ट्रैक्टर भगा ले जाने में दो नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, अवैध खनन आदि मामलों में तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें