फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.1 डिग्री, कोहरे से दृश्यता न के बराबर

Wed, 14 Jan 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन तक सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बाद बादलों ने सूरज को शिकस्त दे दी है। इसके चलते सर्दी और कोहरे  ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया। बुधवार को सर्दी ने जमकर सितम ढहाए। पूरे दिन सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। पारा 6 से लुढ़कर 4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो गई। इस कारण यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


देर रात से ही सर्दी ने अपना रुख दिखाना शुरू कर दिया था। तेज पुरवाई हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। पूरे दिन लोग सूरज की आस लगाए बैठे रहे लेकिन आसमान में छाए काले बादलों और कोहरे ने लोगों रो बेहाल कर दिया। लोग सर्दी से बचने के उपाय करते रहे। कच्चे कोयले की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं धनाढ्य परिवार के लोग घरों में ही दुबके रहे।

पूरे दिन चलीं सर्द हवाओं ने दैनिक मजदूरों का काम भी छीना। लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। शाम होते-होते सर्द हवाओं ने एक बार फिर कहर ढाना शुरू किया। भीषण ठंड के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार दुकान के बाहर अलाव तापते रहे।
विज्ञापन


कोहरी की चादर ने शहर को ढक लिया। इस कारण वाहनों के पहियों की गति धीमी पड़ गई। 11 बजे तक कोहरा के कारण वाहन धीमी गति से चले और ट्रेेनें लेट हो गई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।  

कालिंदी समेत कई ट्रेनें लेट, कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस निरस्त
फर्रुखाबाद। घने कोहरे के कारण कालिंदी एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। कई अन्य ट्रेनों लेट हुई। कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भिवानी से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस के फर्रुखाबाद में आने का समय सुबह 7 बजे है। यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे फर्रुखाबाद आई। साथ ही कानपुर से आने वाली लंबी दूरी की उत्सर्ग ट्रेन के फर्रुखाबाद में आने का समय 12.20 है। यह ट्रेन शाम 5.30 बजे आई। इसी के साथ ही

जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के आने का समय 6.30 बजे है। कोहरे के कारण यह ट्रेन सुबह 9.30 बजे आई। इस ट्रेन का शाम को जयपुर जाने का समय 4.30  बजे है। लेकिन यह ट्रेन शाम 6.20 बजे तक नहीं आई थी। उधर, कानपुर से बांद्रा को जाने वाली ट्रेन को कोहरे के कारण निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा कानपुर से कासगंज को आने जाने वाली कई ट्रेनों काफी देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें