फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर भाकियू व प्रशासन की बैठक बेनतीजा

Sun, 05 Oct 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सर्किल रेट बढ़ाने काे लेकर सहमति न बनने पर बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे से जिले को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण स्वीकृत है। इसमें किसानों की भूमि अधिग्रहण को लेकर भारतीय किसान यूनियन विराेध कर रही है। इसको लेकर 22 सितंबर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गांव हाथीपुर में महापंचायत भी कर चुके हैं। ज्ञापन में दिए बिंदुओं पर समस्याओं के निस्तारण के लिए शाम को एडीएम अरुण कुमार सिंह ने भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चली वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। हथियापुर, निबिया चौराहा, नीबकरोरी के मजरा फगुना अतनपुर व मेड़ई नगला से लिंक एक्सप्रेसवे निकालने के लिए मकान तोड़ने का किसान जमकर विरोध करेंगे। भूमि अधिग्रहण में किसान हित के चलते सर्किल रेट सही किया जाए।
विज्ञापन

कट पर हजारों बीघा किसान की जमीन लेने का विरोध किया जा रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे सरकारी भूमि से निकालकर किसानों की जमीन बचाई जाए। फिलहाल एडीएम ने जिलाधिकारी से वार्ता के बाद दोबारा में निर्णय लेने का भरोसा दिया। अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें