फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए बाजार, आज आपका का इंतजार

Thu, 27 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 13, शाम को बाजारों में भव्यता से सजीं दुकानों का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार सज गए हैं। ज्वैलर्स, बर्तन, गणेश-लक्ष्मी, इलेक्ट्रानिक्स और खील-खिलौनों के साथ ही पटाखों की फुटकर दुकानें भी लगनी शुरू हो गई हैं। इलेक्ट्रानिक्स और ज्वैलर्स की दुकानों पर तरह-तरह की छूट भी चल रही है।
विज्ञापन

कन्फेक्शनरी की दुकानों पर चॉकलेट, कुरकुरे व ड्राईफूट के गिफ्ट पैक भी मौजूद हैं। मिठाई के दुकानदारों ने भी दीवाली की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस बार बाजार में मंदी भी दिखाई दे रही है। दुकानदार इस मंदी का कारण दीवाली पर्व महीने के आखिरी में पड़ने का कारण बता रहे हैं। पेश है धनतेरस के बाजार पर एक रिपोर्ट:-


फोटो- 11, नेहरू रोड स्थित सर्राफा दुकान पर खरीददारी करतीं महिलाएं।
दीवाली पर सोने व डायमंड पर मिलेगी विशेष छूट
सोने पर छाई महंगाई के चलते कम वजन वाले आभूषण लोगों को खूब भा रहे हैं। बाजार में डेढ़ से लेकर तीन ग्राम की अंगूठी, टॉप्स और कुंडल आदि ज्वैलरी पहली पसंद बनी हुई है। इनकी कीमत 2500 से लेकर 9000 रुपये तक है। मौजूदा समय में सोने के भाव 30400 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
विज्ञापन


सोने व डायमंड की ज्वैलरी पर दुकानदार छूट भी दे रहे हैं। नेहरू रोड स्थित एक सराफा दुकान के मालिक संजय वर्मा ने बताया कि हॉलमार्क ज्वैलरी की अच्छी मांग है। धनतेरस पर वह 10 ग्राम सोने की खरीद पर 1200 रुपये की छूट दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 15 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट है।
विज्ञापन


साथ ही हर खरीद पर निश्चित उपहार भी ग्राहकों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पास नक्षत्र और बारीकी कंपनी के डायमंड के आभूषण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें