बाईपास पर दो युवकों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवा दिया।
नगला पाल निवासी कुलदीप पाल (25) और ठठिया के पंकज की हादसे में मौत होने के बाद स्थानीय लोग गुस्सा हो गए। वे बाईपास पर वाहनों की गति कम करने के इंतजाम करने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिए। इस दौरान 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अनवर अहमद ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।