फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से उलियापुर मुख्य मार्ग कटा, आवागमन बाधित

Sun, 12 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद ग्राम सभा उलियापुर में आम के बाग के सामने सिंचाई के लिए काटी गई सड़क को नहर की धार ने काफी चौड़ा कर दिया है। इससे चौपहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है। सड़क कटने से कई गांवों का आवागमन भी बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र में मंझना रोड से गांव बैरमपुर तक नहर गुजरी है। उलियापुर में ग्रामीणों ने सड़क के नीचे से खेत की सिंचाई के लिए पाइप लाइन निकालकर नहर में डाल रखी है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दिन पाइपलाइन से नहर का पानी बंद होने पर दबंग ग्रामीणों ने उलियापुर स्थित आम के बाग के सामने सिंचाई के लिए हल्की सी सड़क काट दी। नहर की धार तेज होने से

सड़क काफी कट गई। मौजूदा समय में सड़क से चौपहिया वाहन बिल्कुल नहीं निकल पा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक भी उतरकर वाहन निकालने को मजबूर हैं। सड़क कटे होने से गांव असगरपुर, सुतहड़ी, नगला नान और बैरमपुर जाने के लिए
विज्ञापन


ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। इन गांवों में जाने के लिए चौपहिया वाहन चालकों को तीन किलोमीटर दूर अमलैया आशानंद और रोशनाबाद गांव से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रधान लल्लू गंगवार, प्रधान गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, मनोज मिश्र, किशनचंद्र पाठक, पप्पू गंगवार और सुधाकर पांडेय ने जिलाधिकारी से कटी पड़ी उलियापुर की सड़क सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें