फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर की दुकान में लगी आग

Sun, 15 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के नवदिया मोहल्ले में सड़क किराने स्थित फर्नीचर की दुकान में रविवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। सूचना के बावजूद दमकल टीम के न पहुंचने पर एसपी से शिकायत की गई। इसके बाद दमकल टीम और फतेहगढ़ कोतवाल घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


मोहल्ला नवदिया निवासी केएम महेश्वरी की सड़क किनारे फर्नीचर की दुकान है। इसी दुकान के पीछे गोदाम है। गोदाम के खुले मैदान में लगभग एक लाख रुपये का फर्नीचर रखा था। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम के खुले मैदान में रखे फर्नीचर में आग लग गई।

केएम महेश्वरी, रजत महेश्वरी व अन्य लोगों ने पानी व मिट्टी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी दमकल टीम को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों के न आने पर रजत महेश्वरी ने एसपी से शिकायत की। एसपी की नाराजगी पर दमकल टीम, फतेहगढ़ कोतवाल, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। तब तक गोदाम के खुले मैदान में रखा फर्नीचर राख हो चुका था। केएम महेश्वरी ने फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से लगभग एक लाख रुपये का फर्नीचर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें