हजार और पांच सौ रुपये के नोट पर रोक लगाने की खबर आम होते ही मंगलवार रात शहर में हाय-तौबा मच गई।
- फोटो : amarujala
हजार और पांच सौ रुपये के नोट पर रोक लगाने की खबर आम होते ही मंगलवार रात शहर में हाय-तौबा मच गई। गरीब-अमीर सब कलेजा पकड़ कर बैठ गए।
गरीब इसलिए कि जेब में पांच सौ का एक ही नोट है जो चलेगा नहीं तो कल का दिन कैसे कटेगा। अमीर इसलिए कि हजार-पांच सौ के नोट भरे पड़े हैं, अब इनका क्या होगा। घरों, दुकानों में यकायक हलचल बढ़ गई। हर कोई घर और जेब में रखे पांच सौ और एक हजार के नोट निकालने को इधर-उधर भागा। दुकानदारों में ऊहापोह की स्थिति रही। कुछ दुकानदार पांच सौ और एक हजार के नोट ले रहे थे तो कुछ हाथ जोड़कर इनकार करते दिखे।
मंगलवार शाम को जैसे ही 500 और एक हजार का नोट बंद करने की घोषणा हुई। शहर के लोगों का रुझान बैंकों के एटीएम की ओर हो चला। देखते ही देखते एटीएम पर नोट जमा करने व निकालने के लिए लोग बड़ी तादात में एटीएम पहुंच गए। लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे शिक्षक मुन्ना लाल यादव ने बताया कि इससे काला धन स्वत: ही बाहर आ जाएगा
। एटीएम पर लोगों की सुरक्षा के लिए सिपाहियों की तैनती कर दी गई। एटीएम के बाहर वाहनों के खडे़ होने से जाम लग गया। डीएन कालेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डा. आरके गुप्ता ने बताया कि इससे नकली करेंसी से आतंकवाद के पनपने में रुकावट आएगी। रामकुमार, आवास विकास कालोनी निावासी हजार और पांच सौ के नोट पर रोक की खबर टीवी पर आते ही घरवालों ने तीस हजार रुपये निकाले।
मुझसे जल्द जमा करने को कहा। मैंने अभी-अभी एटीएम बूथ पर तीस हजार रुपये जमा किए।