फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बोर्ड भेजी गई परीक्षा केंद्रों की सूची हो सकता है बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2024 कराए जाने के लिए जनपद के प्रस्तावित किए गए केंद्रों में बदलाव होना तय है। आपत्तियों का निस्तारण कर सूची बोर्ड को भेज दी गई है। प्रस्तावित केंद्रों में लगभग छह केंद्र बदले जाएंगे। इनकी जगह शहर क्षेत्र के काटे गए स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने जिले के 60 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची भेजी थी। विभाग ने 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। किसी प्रधानाचार्य ने दूरी ज्यादा होने तो किसी ने मूलभूत सुविधाएं होने के बावजूद उनके स्कूल को केंद्र न बनाए जाने आदि की आपत्तियां लगाई थीं। 23 नवंबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाना था। निर्धारित तिथि पर जिलाधिकारी को जिला केंद्र निर्धारण समिति के साथ बैठक करनी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सकी।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर सूची बोर्ड को भेज दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि परीक्षा केंद्रों की जानकारी गुप्त रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें