फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर नए आलू ने दी दस्तक

Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली से पहले आलू की नई फसल ने दस्तक दे दी है। अगैती आलू के रेट सोमवार को 3000 रुपये क्विंटल खुले थे। मंगलवार को 500 रुपये क्विंटल दाम टूट गए हैं। इससे किसान मायूस होने लगे हैं। पुराने आलू का रेट 800 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन


नया आलू मंगलवार को 2500 रुपये क्विंटल की दर से बिका। एक ही दिन में दामों में बड़ी गिरावट से किसानों के चेहरों से रौनक गायब होने लगी है। अगैती आलू की आवक में इजाफा होने से किसानों को भाव और नीचे उतरने का डर सताने लगा है।

वहीं, पुराने आलू ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को पुखराज के रेट 800 रुपये क्विंटल रहे। 3797 प्रजाति का आलू  1000 रुपये और चिपसोना प्रजाति का आलू 1100 रुपये क्विंटल बिका। फुटकर में नया आलू 30 रुपये और पुराना आलू 14 से 16 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का कहना है कि पुराना आलू विदाई की ओर है। करीब 10 हजार क्विंटल पुराना आलू बचा है। पंचायत चुनाव में आलू की खपत बढ़ेगी। इससे नए और पुराने आलू के दाम ज्यादा नहीं गिरेंगे।

18 नवंबर को मंडी में हवन पूजन
सातनपुर मंडी आलू की नई फसल के लिए तैयार हो रही है। मंडी में 18 नवंबर को को सुबह 9 बजे मंदिर में पूजन होगा। इसके बाद 9.30 बजे मजार पर चादर चढ़ाई जाएगी। सुबह 10 बजे से हवन होगा। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि इस मौके पर बुजुर्ग आढ़तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें